{"_id":"5ff75b8b8ebc3e31c4711dd6","slug":"school-visit-barabanki-news-lko5587021190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मिले अभिलेख, बीईओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे मिले अभिलेख, बीईओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर ने गुरुवार को तीन प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाठ्य पुस्तक वितरण और प्रेरणा तालिका अधूरी मिलने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई।
खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर आरके सिंह गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय अतरौली पहुंचे और दस्तावेजों का निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण पंजिका पर छात्रों के हस्ताक्षर मौजूद नहीं मिले। इस पर बीईओ ने नाराजगी जताई और तीन दिन के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नूरपुर व प्राथमिक विद्यालय कुम्हरावां में निरीक्षण के दौरान प्रेरणा तालिका अपूर्ण पाई गई। इसके अलावा ई-पाठशाला के तहत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले जिन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के पास मोबाइल फोन नहीं है। उन्हें विद्यालय में बुलाकर होमवर्क देने के लिए कहा। उन्होंने फटकार लगाते हुए प्रधानाध्यापक शैलेंद्र को प्रेरणा तालिका पूर्ण कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये।