फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   School van caught fire.

Barabanki News: स्कूली वैन में लगी आग, शीशा तोड़कर निकले लोग

Sun, 31 Dec 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 31 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
School van caught fire.
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शनिवार को सुबह बाराबंकी की ओर जा रही स्कूली वैन में आग लग गई। वैन में धुआं भरते देख अंदर बैठे लोग हड़बड़ाहट में शीशा तोड़कर बाहर निकले।
विज्ञापन


अयोध्या जिले के मवई स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वैन की सर्विस कराने के लिए मवई के ही रायपुर गांव निवासी परवीन वर्मा, साहिल, पप्पू व रंजीत वैन में सवार होकर बाराबंकी जा रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे उधौली स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक शाॅर्ट सर्किट हाेने से वैन में आग लग गई। चलती वैन में तेजी से धुआं भर गया। इस पर चालक साहिल ने तत्काल वैन हाईवे किनारे खड़ी कर दी।
विज्ञापन



धुआं इतनी तेजी से भरा कि गेट खोलने का ध्यान नहीं रहा। चारों लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले। तब तक पेट्रोल पंप कर्मी व राहगीर आ गए। आननफानन अहमदपुर के टोल प्लाजा पर खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पाया। वैन को आग का गोला बनने से बचा लिया गया। लेकिन सबका यही कहना था कि अगर वैन में बच्चे होते तो क्या होता। एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से वैन में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed