फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school open today

कोविड प्रोटोकाल के तहत खुले स्कूल, दो पालियों में लगी क्लास

Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
school open today
बाराबंकी। कोविड प्रोटोकाल के तहत सोमवार से नौवीं से 12वीं तक के माध्यमिक विद्यालय सोमवार से खुल गए। विद्यालयों ने प्रोटोकाल का पालन कराते हुए दो पालियों में कक्षाएं संचालित कीं। वहीं लंबे समय बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के बाद रौनक लौटी।
विज्ञापन

हालांकि 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को जहां बुलाया गया था। वहां पहले दिन करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव ने जिले में पहुंचकर आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। तो प्रधानाचार्यों से कोविड प्रोटोकाल पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर मार्च माह से बंद माध्यमिक विद्यालयों को भले ही प्रशासनिक कार्य के लिए एक जुलाई से प्रोटोकाल के तहत खोलने के आदेश दिए गए थे। मगर, नए शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का ऑफलाइन संचालन सोमवार से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के तहत स्कूल खुले तो विद्यालयों की साफ-सफाई से लेकर गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजर के इंतजाम दिखे। वहीं विद्यार्थी भी मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार उनके बैठने का इंतजाम किया गया था, तो वहीं पर प्रार्थना सभा भी हुई। हालांकि पहले दिन विद्यालयों में जहां 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया गया था। मगर, 30 फीसदी ही विद्यार्थियों के पहुंचने से उपस्थित भी कम दिखी।
हालांकि दो पालियों में कक्षाओं का संचालन तो अधिक संख्या वाले विद्यालयों में अल्टरनेट व्यवस्था की गई है। इसका भी असर विद्यार्थियों की कम उपस्थित के रूप में देखने को मिला। क्योंकि कई विद्यालयों ने एक दिन नौवीं व 11वीं तो दूसरे दिन 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाओं के संचालन का इंतजाम किया था। जहां पर अब तक पढ़ाए गए कोर्स के रिवीजन के साथ पढ़ाई शुरू हुई। सुबह की पाली में 8 बजे से 12 बजे तक व अपराह्न साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दूसरी पाली में कक्षाओं का संचालन किया गया।
अभिभावकों संग बैठक कर जागरूक करने के निर्देश
सुबह की पाली में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शंभू कुमार स्कूल खुलने का सच जानने जिले में पहुंचे। यहां सबसे पहले विशेष सचिव ने राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, एसडी कॉलेज बडेल, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज, प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर नरौनी व प्रतिभा इंटर कॉलेज देवा तथा न्यू जयहिंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर वापस लौट गए।
निरीक्षण के दौरान पहले दिन विद्यार्थियों की कम उपस्थित को लेकर विशेष सचिव ने अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करने और कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने की अनिवार्यता के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

कोविड प्रोटोकाल के तहत सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन दो पालियों में हो रहा है। विशेष सचिव ने जिले के आठ स्कूलों का निरीक्षण भी किया। हालांकि लंबे समय बाद स्कूल खुले। ऐसे में उपस्थित कम तो जरूर थी पर ठीक थी। एक-दो दिन में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा।
-राजेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed