फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

नए शिक्षकों को आनलाइन विद्यालय आवंटन आज से

Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद विद्यालय आवंटन की राह ताक रहे नए शिक्षकों को इंतजार खत्म हुआ। नए शिक्षकों की ऑनलाइन विद्यालय आवंटन को लेकर दो दिवसीय काउंसिलिंग सोमवार से होगी। खंड शिक्षा अधिकारी बंकी के बडेल स्थित कार्यालय पर पहले दिन यानी सोमवार को दिव्यांग व महिला शिक्षकों को काउंसिलिंग के जरिए विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। वहीं बुधवार को पुरूष शिक्षक व पहले दिन के छूटे हुए शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के जरिए शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत पांच दिसंबर को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके बाद शिक्षकों को छह व सात दिसंबर को बीएसए कार्यालय में ज्वॉइनिंग करा दी गई। इसके साथ ही नियुक्ति पाने वाले नए शिक्षक वेतनभोगी हो गए। मगर बिना स्कूल का मुंह देखे खंड शिक्षा अधिकारी बंकी के बडेल स्थित कार्यालय पर हाजिरी लगा रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन होने वाली इस काउंसिलिंग में सोमवार को बीआरसी बडेल पर दिव्यांग व महिला शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन होगा। जबकि पुरुष शिक्षक व पहले दिन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग बुधवार को होगी। इसको लेकर एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed