फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu's water level decreased

सरयू का जलस्तर घटा, कटान तेज

Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased
कोटवाधाम/गणेशपुर (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही करीब आधा दर्जन गांव कटान की चपेट में आ गए हैं। कटान देख तराई के लोगों में दहशत फैल गई है और लोग परिवारीजनों के साथ सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कटान रोकने के लिए ही बाढ़ खंड द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, बावजूद इसके विभाग कटान रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। इससे तराई के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का कहर जारी है। कभी बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच जाता है तो कभी कटान तेज होने से लोग घरबार छोड़ रहे हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जाने के बाद करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के साथ ही अब तेलवारी, कोरियन पुरवा व तपेसिपाह समेत करीब आधा दर्जन गांव कटान की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों के पास कटान तेज होने से लोगों में दहशत पैदा हो गई है और लोग परिवारीजनों के साथ सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।
कटान की सूचना बाढ़ खंड को दी गयी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भले ही कटान रोकने का काम शुरू करा दिया हो लेकिन जिस तरह से नदी का पानी आए दिन कटान कर रहा है, उससे अब तक कराए गए कार्यों पर सवालिया निशान जरूर लगने लगे हैं।
तराई के रहने वाले कुंवारे, तेजई, बलराम, सुनीता, फेराई, श्रीराम व बसंती आदि के मकान कटान की जद में आ गए हैं। लोग घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे हैं। इन लोगों का आरोप है कि कटान रोकने और गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए करोड़ों रुपये बाढ़ खंड द्वारा खर्च किए गए।
सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतना पैसा कहां पर खर्च कर दिया गया जो आए दिन कटान शुरू हो जाती है। इससे साफ है कि ज्यादातर काम कागजों पर ही करा लिए गए हैं। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सिरौलीगौसपुर के एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि सरयू नदी का पानी तेजी से घट रहा है जिससे तराई में कई स्थानों पर कटान शुरू हो गई है। कटान की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना बाढ़ खंड को देते हुए जल्द से जल्द कटान रोकने के लिए कहा गया है। तराई के लोगों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed