फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu 60 cm above danger mark; shrine at risk.

Barabanki News: लाल निशान से 60 सेमी ऊपर सरयू, खतरे में धाम

Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Saryu 60 cm above danger mark; shrine at risk.
सरयू के मुहाने पर बाबा नारायण दास धाम। संवाद
बाराबंकी/सूरतगंज। सरयू का रौद्र रूप दिखने लगा है। नदी इस साल के अब तक के सर्वाधिक जलस्तर बिंदु को पार कर खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंच गई है। रामनगर के हेतमापुर में नदी अब बाबा नारायण दास धाम की दीवार से सटकर बह रही है। तेज कटान से धाम के नदी में समाने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


दिवंगत महंत उदित नारायण दास और उनकी पत्नी कुसुमावती की समाधियां नदी में समा चुकी हैं। धाम के पास स्थित पशु चिकित्सालय भी कटान की चपेट में आ गया है। हेतमापुर निवासी तेज नरायण के मुताबिक करीब एक महीने से नदी लगातार गांव में कटान कर रही है।
विज्ञापन


अब तक दूरभाष केंद्र, मंदिर, मस्जिद, उपस्वास्थ्य केंद्र और करीब 50 लोगों के घर नदी में समा चुके हैं। एक सप्ताह तक नदी का जलस्तर शांत रहने के बाद शनिवार रात से फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। इसके साथ ही कटान ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले तक बाबा नारायण दास धाम नदी से करीब पांच सौ मीटर दूर था। लगातार कटान के बाद नदी धाम तक पहुंच गई। कटान रोकने के लिए डाली गईं सैकड़ों बोरियां और अन्य सामग्री भी पानी के तेज बहाव में बह गई। अब नदी मंदिर की दीवार से सटकर बह रही है।

ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर और बढ़ा तो धाम को बचाना मुश्किल हो जाएगा। मंसाराम, फकीरे, शिवराज, नारायण राम, तेज, विनोद और शोभाराम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर कम होने के दौरान कटान रोकने का काम प्रभावी ढंग से नहीं कराया गया। अब पानी बढ़ने के बाद कटान रोकना चुनौती बन गया है।

एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। हेतमापुर में कटान रोकने के प्रयास जारी हैं।

------

धाम बचाने के लिए एक साथ उठीं हिंदू-मुस्लिम आवाजें
कटान की भयावह स्थिति के बीच हेतमापुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बाबा नारायण दास धाम को बचाने की प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मजबूत इंतजाम नहीं किए गए तो धाम के साथ गांव के बाकी मकानों को भी बचाना मुश्किल होगा।


----
पानी से घिरे चार गांव, कटान से दहशत
रामनगर इलाके में सरयू के दूसरी ओर बसे पूरनपुर, फाजिलपुर, परशुरामपुर और जमका मजरे चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। पूरनपुर में भी कटान जारी है। यहां पहले ही छह मकान नदी में समा चुके हैं। गांव के कमला प्रसाद ने बताया कि कई परिवार मकान खाली कर चुके हैं। ग्रामीणों के सामने अब घर और गृहस्थी का सामान बचाने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed