फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sanjay Setu will get support, second bridge will be built with Rs 300 crores

Barabanki News: संजय सेतु को मिलेगा सहारा, 300 कराेड़ से बनेगा दूसरा पुल

Wed, 25 Dec 2024 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Dec 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Setu will get support, second bridge will be built with Rs 300 crores
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ को कई जिलों के साथ नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जोड़ने वाले बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बाराबंकी में सरयू नदी पर दूसरा पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद अब एनएचएआई इसके डीपीआर के साथ स्टीमेट बनाने की प्रक्रिया में जुटा है। इसके निर्माण पर तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल के निर्माण से बूढ़े हो चुके संजय सेतु को बड़ा सहारा मिलेगा। साथ ही ट्रैफिक लोड के कारण होने वाली जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी दोनों जिलों की सीमाओं का विभाजन करती है। 9 अप्रैल 1981 संजय सेतु की आधारशिला अप्रैल 1981 में रखी गई थी। इसका निर्माण वर्ष 1984 में पूरा हुआ। पुल पर यातायात बढ़ते दबाव के बाद वर्ष 2016 में इस सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला था। वर्तमान में संजय सेतु पर यातायात का दबाव 50 गुना से अधिक हो गया है। इस कारण क्षतिग्रस्त हुए संजय सेतु के ज्वाइंटों की अब तक 10 से अधिक बार मरम्मत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके चलते ही अब बाराबंकी-बहराइच हाईवे को फोर लेन करने के दौरान संजय सेतु के सामांतर दूसरा पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार की सहमति के बाद पिछले साल एनएचएआई स्तर से इसके लिए सर्वे कार्य भी पूरा किया जा चुका है। नया पुल संजय सेतु व रेलवे पुल के बीच में बनाने की तैयारी है। इसके निर्माण में तीन से चार साल का समय लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाईवे को फोरलेन बनाने के साथ ही सरयू नदी पर नया पुल बनाने की कवायद भी चल रही है। महादेवा कॉरिडोर का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं व कांवरियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed