{"_id":"659daa37558bac1f3202244b","slug":"sadar-mla-worshiped-shrilodheshwar-mahadev-by-traveling-on-foot-barabanki-news-c-315-1-brp1007-11196-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पैदल यात्रा कर सदर विधायक ने श्रीलोधेश्वर महादेव का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पैदल यात्रा कर सदर विधायक ने श्रीलोधेश्वर महादेव का किया पूजन
Wed, 10 Jan 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के बड़ेल स्थित सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव अपने सैकड़ों लोगों के साथ रामनगर स्थित श्रीलोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पैदल रवाना हुए। जिला अध्यक्ष अयाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की।
सदर विधायक ने कहा कि यह यात्रा सभी की सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ जिले के हर क्षेत्र का विकास हो इसी मनोकामना के साथ की गई है। जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, प्रधान नीलू वर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने सदर विधायक को फूल माला पहनाकर रवाना किया।
पैसार नाका पर विनोद मौर्य, मनोज मौर्य, पल्हरी चौराहा, रामनगर तिराहे परमेश्वर कोल्ड स्टोर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सब्जी मंडी पर सभासद ताज बाबा राइन, मसौली बाजार में जैदपुर विधायक के भाई धीरज रावत समेत अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। रामनगर में भूपेंद्र सिंह समेत अन्य ने स्वागत किया। देर शाम विधायक मंदिर पहुंचे। यहां पुरोहित अनिल शास्त्री व आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच दूध, दही, गंगाजल, शहद, पुष्प, अक्षत व बेलपत्र अर्पित कराते हुए पूजा संपन्न कराई। संवाद