फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rode accident

ट्रैक्टर के नहर में पलटने से किसान की मौत

Mon, 06 Jul 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
rode accident
असंद्रा (बाराबंकी)। पुल से ट्रैक्टर के नहर में पलटने से खेत से लौट रहे किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर साथ बैठे युवक द्वारा गांव में घटना की जानकारी देने पर परिवारीजन पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नहर पुल पर रेलिंग नहीं होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी सुनील शुक्ला(45) पुत्र राममूरत रविवार की रात को गांव के पास नवाबगंज रजबहा नहर से दूसरी तरफ ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए गए थे। देर रात वापस लौटते समय नहर पुल पर रेलिंग नहीं होने से ट्रैक्टर नहर में गिर गया। ट्रैक्टर पर साथ बैठे गांव के हनुमान यादव ने तत्काल गांव जाकर हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों व परिवारीजनों के मौके पर पहुंचने तक सुनील की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर मृतक के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। हादसे के दौरान नहर में पानी नहीं था।
विज्ञापन

सूचना पर रात को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया रात को खेत जोतकर वापस लौटते समय ट्रैक्टर नहर में गिरने से हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed