{"_id":"5d4b14768ebc3e6ca26612b4","slug":"roads-are-shabby-difficult-to-walk-barabanki-news-lko47522851","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें हो गईं जर्जर, चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें हो गईं जर्जर, चलना दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सड़कों को बारिश से पूर्व गड्ढामुक्त कराने का नगर पालिका भले राग अलाप रही हो मगर शहर की सड़कें अधिकारियों के दावों की चुगली कर रही हैं। सड़क बनने के बाद दोबारा न तो इनकी मरम्मत हुई और न ही कभी पैच लगाए गए। ऐसे में बारिश में सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं और इस कदर गड्ढे हो हैं कि राहगीरों का चलना दूभर हो रहा है।
शहर की कई बेहद व्यस्त सड़कों की गिट्टियां न सिर्फ बिखर गई हैं बल्कि जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। धनोखर से घंटाघर रोड की थोड़ी मरम्मत कराई गई थी। मगर बरसात होने से इस सड़क की गिट्टियां उखड़कर फैल गई हैं। कुछ दिन पहले एडीएम ने निरीक्षण में सड़क की जर्जर हालत देख असंतोष जताने के साथ ही इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पीर बटावन जाने वाले डॉ. रफी मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इस मार्ग से दिनभर आवागमन होता है। सिटी इंटर कॉलेज, माडर्न पब्लिक स्कूल, राजेश्वरी पाठशाला के बच्चे रोज इसी सड़क से आवागमन करते हैं। बारिश में सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों का इस रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जाने वाला रोड काफी जर्जर हो गया है। प्रतिदिन हजारों लोगों का इस रोड से आवागमन होता है। बारिश के पूर्व न तो इस सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही पैच कार्य कराया गया। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है बल्कि हादसे की आशंका बनी हुई है।
टेलीफोन एक्सचेंज से लखपेड़ाबाग जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह गिट्टियां डालकर गड्ढे भरने की कोशिश जरूर की गई है मगर बारिश में इस सड़क से निकलना दूभर होता है। इस मार्ग पर कई जगह ऐसी ही स्थिति है। माल गोदाम रोड पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे लोगों का निकलना दूभर है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश से पहले ही कुछ सड़कों की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद कार्य नहीं कराया गया। बजट नहीं होने से कार्य नहीं हो सका। बजट आने पर सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।