फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

शव लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, चालक घायल

Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
road accident
फतेहपुर (बाराबंकी)। शारदा नहर में मिले शव को लेकर जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल तो शव को दूसरे वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप शारदा नहर में शनिवार को एक शव झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पहुुंचाने वाली निजी एंबुलेंस को बुलाया। जिस पर पहुंचे चालक परदेशी एंबुलेंस पर शव लादकर जिला मुख्यालय जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान थाना क्षेत्र के फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर डडियामऊ के पास सामने से आ रही कार से एंबुलेंस टक्कर खाकर पलट गई। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे चालक व शव को बाहर निकलवाया। गंभीर दशा में घायल चालक परदेशी को जिला अस्पताल तो दूसरे वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृत युवक ने सिर्फ भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नहर में मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इस दौरान शव को लेकर जा रही एंबुलेंस पलट गई थी। दूसरे वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
निजी एंबुलेंस की टक्कर से दो मासूम घायल
मसौली। थाना क्षेत्र में बहराइच-बाराबंकी मार्ग पर स्थित पशु बाजार के समय एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेेंस ने सड़क पार कर रहे दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के कस्बे में मस्ताननगर में घुमंतू लोग अपने परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे।

शनिवार को जयसिंह का बेटा सफेदा (8) व उमेश का बेटा आनंद (7) दोनों बच्चे पशु बाजार के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली। जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed