फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   reservation

दो दिन में 200 से अधिक आपत्तियां खारिज

Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
reservation
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जारी आरक्षण की प्रस्तावित सूची के खिलाफ आईं 537 आपत्तियों में से अब तक 200 से अधिक आपत्तियों को खारिज किया जा चुका है। सीडीओ एकता सिंह के समक्ष डीपीआरओ और पंचायती राज विभाग के अन्य कर्मचारियों की मदद से दूसरे दिन भी निस्तारण की कार्रवाई चलती रही। जिसे 12 मार्च तक पूरा करना है। 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

बीते तीन मार्च को पंचायत चुनाव के लिए प्रधान के 1161, ग्राम पंचायत सदस्य के 14441, बीडीसी के 1440 और डीडीसी पद के 57 पदों के लिए आरक्षण की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया गया था। बीते आठ मार्च तक कुल 537 आपत्तियां दर्ज की गईं। जिसमें ऑनलाइन शिकायतें भी शामिल रहीं। इनमें प्रधान पद पर 492, डीडीसी की 18, बीडीसी 24 और सदस्य ग्राम पंचायत के पद पर तीन आपत्तियां शामिल थीं। बुधवार से शुरू हुए आपत्तियों के निस्तारण का क्रम दूसरे दिन गुरुवार को भी अवकाश के दिन कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में चलता रहा।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक दो सौ से अधिक आपत्तियों को खारिज किया जा चुका है। शुक्रवार शाम तक आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में डीपीआरओ रणविजय सिंह ने बताया कि कुल 537 आपत्तियों आईं थीं। जिनके निस्तारण की कार्रवाई चल रही हैं। जो कल तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed