फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ration card

राशन कार्ड बचाने के लिए बेच दी कार, लौटाई एसी

Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ration card
बाराबंकी। राशन कार्ड बचाने के लिए कार्डधारक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनका कार्ड बचा रहे, इसके लिए एक कार्डधारक ने जहां अपनी कार बेच दी वहीं दूसरे ने दहेज में मिला एसी लौटा दिया। इसका खुलासा शनिवार को तहसील में राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंचे युवकों की बातों से हुआ।
विज्ञापन

तहसील में राशन कार्ड सरेंडर करने आए प्रतापगंज के सुरेश ने बताया कि उनके पास एक कार थी जिसे बेच दिया है। इसी प्रकार टिकरा मुर्तजा के इमरान ने बताया कि उनको दहेज में एसी मिला था। उसे वापस कर दिया है। क्या अब भी राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ेगा। ये चंद नाम बानगी भर हैं। प्रतिदिन ऐसे सैकड़ों कार्डधारक आ रहे हैं जो हर वह हथकंडे अपनाने को तैयार हैं जिससे उनका राशन कार्ड बचा रहे। मगर अधिकारी ये कहकर अपना बचाव कर रहे हैं कि आप लोग खुद अपनी पात्रता तय कर लीजिये।
विज्ञापन

मानक आपके सामने हैं। यदि इनकी जद में आप नहीं आते हैं तो आप पात्र हैं और यदि इस श्रेणी में आते हैं तो अपात्र हैं। जांच के दौरान यदि अपात्र पाए गए तो रिकवरी होना तय है। जांच में अपात्र पाए जाने पर 24 रुपये किलो गेेहूं और 32 रुपये किलो चावल की दर से रिकवरी की तैयारी है। जिले में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों की संख्या 5 लाख 32 हजार 356 तथा अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 13 हजार 883 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से सभी को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। लेकिन इसका लाभ वास्तविक पात्रों को नहीं मिल रहा था। शासन ने आदेश जारी कर कहा कि जिन अपात्रों के राशन कार्ड बने हैं वह अपना राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर कर दें। अन्यथा की दशा में उनसे रिकवरी करते हुए विधिक कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इसके बाद राशन कार्ड जमा करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि शासन ने राशन कार्ड सरेंडर करने की तिथि बढ़ाकर 25 मई कर दी है।
12 हजार ने सरेंडर किए राशन कार्ड
अब तक 12 हजार लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या सदर तहसील की है। यहां पर अब तक 3387 लोगों ने अपने कार्ड सरेंडर किए हैं। इसके अलावा रामनगर में 1298, सिरौलीगौसपुर में 888, हैदरगढ में 1350, फतेहपुर में 2156, रामसनेहीघाट में 1243 और नगर पालिका क्षेत्र में 398 इस तरह से 11864 लोगों ने अब तक अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं।
राशन कार्ड जारी करने वालों पर क्या होगी कार्रवाई
राशन कार्ड सरेंडर करने वालों का कहना है कि जिन लोगों ने राशन कार्ड बनाए हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव और लेखपाल की रिपोर्ट के बाद बीडीओ और पूर्ति निरीक्षक की जांच के बाद एसडीएम के आदेश पर राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की संस्तुति के बाद राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इतनी संख्या में अपात्रों के राशन कार्ड जारी कर दिए गए अब ऐसे लोगों की भूमिका भी संदिग्ध होती जा रही है।

जो लोग पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं वह अपना राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर कर दें। शासन ने राशन कार्ड सरेंडर करने की अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही सत्यापन कराए जाने का आदेश भी आ गया है जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
-डॉ. राकेश कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed