फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rain opened Administration's arrangement

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल

Fri, 26 Jun 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 26 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। झमाझम बारिश से जिले की व्यवस्था की पोल खुल गई है। शहर के जिला अस्पताल, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व राजकीय इंटर कॉलेज नगर का मैदान समेत जगह-जगह जलभराव हो गया और सड़कें तालाब बन गईं हैं। बाराबंकी-फैजाबाद राजमार्ग पर भारी जलभराव हो गया। आवास विकास कालोनी समेत कई मोहल्लों में नालियों के चोक होने से कई घरों में पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशहाली दिखाई दी। वहीं, मेंथा किसान खेतों में पानी भर जाने से हलकान रहे। पहली मानसूनी बारिश में जनपद में 65.85 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

बृहस्पतिवार दिन व रात में झमाझम बारिश हुई जिसके चलते नगर में कई मोहल्ले टापू में तब्दील हो गए तो सड़कें नहर सरीखी दिखाई दे रही थी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में करीब डेढ़ फिट तक पानी लगा रहा जिसमें बच्चों ने मस्ती की। राजकीय इंटर कॉलेज नगर के खेल मैदान में लबालब पानी भर गया। इस मैदान में चल रहा मेला पूरी तरह से बर्बाद हो गया। जिला अस्पताल में भी रास्ते में पानी लबालब भरा रहा जिससे आने जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी हुई। बाराबंकी-फैजाबाद राजमार्ग पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश अधिक होने से आवास विकास कालोनी निवासी नीरज व धर्मांनंद शर्मा के घर में पानी भर गया। नीरज ने बताया कि सीवर पाइप लाइन की सफाई नहीं होने के चलते नालियां चोक हो गईं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी घरों में भर गया। जीतनगर, आवास विकास कालोनी, दयानंद नगर, विजय नगर, लक्षमणपुरी कॉलोनी, जलालपुर, घोसियाना, मोहरीपुरवा, पीरबटावन सहित कई जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश के चलते चोक नालियां उफनाकर सड़क पर बहने लगी जिससे गंदा पानी सड़क पर भर गया। जिविनि कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय आदि जगहों पर पानी भरा रहा।

विज्ञापन

65.85 मिमी दर्ज हुई मानसूनी बारिश

पहली मानसूनी बारिश में जनपद में 65.85 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश फतेहपुर तहसील में हुई। यहां पर 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि हैदरगढ़ तहसील में सबसे कम 4.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार दर्ज की गई बारिश (मिमी में)

नवाबगंज 102

रामनगर 46

फतेहपुर 145

हैदरगढ़ 4.1

रामसनेही घाट 6

सिरौलीगौसपुर 92

डीएम आवास के पास गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त

बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी आवास के पास ऑफीसर्स क्लब के सामने लगा पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे खड़ी एक राजस्वकर्मी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से सड़क यातायात प्रभावित रहा। पेड़ को काट कर सड़क सेे हटाया गया तब यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका।

खेत व खलिहान में भरा पानी

झमाझम पानी से खेतों व खलिहान में पानी भर गया। झमाझम बारिश के बाद किसानों ने नर्सरी डालने की तैयारी शुरू दी है। पहले से नर्सरी डाल चुके किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। जबकि खेतों में पानी भर जाने से मेंथा किसान परेशान हैं। मेंथा खेतों में पानी भर जाने से फसल खराब हो जाएगी। साथ ही तेल उत्पादन में भी गिरावट आएगी। नियामतपुर निवासी विनोद कुमार बताते हैं कि पानी गिरने से मेंथा का उत्पादन काफी घट जाएगा जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। सोहवां निवासी अंबरीष कुमार ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से फसल के सड़ने लगेगी। जबकि बारिश होने से ईंधन की किल्लत बढ़ने से मेंथा पेराई में समस्या होगी।

फतेहपुर में जलभराव से परेशान नागरिक

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश होने से कस्बा में जगह-जगह जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई है। बारिश होने से नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी के सभी कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। कस्बे के मुख्य स्थान पटेल चौराहा, ब्लाक चैराहा, मस्तानरोड, तहसील चौराहा के साथ सीएचसी परिसर में जलभराव हो गया है। सीएचसी परिसर में जल भर जाने के कारण मरीजों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तहसील चौराहे के किनारे बैठे अधिवक्ताओं को भी इस समस्या से जूझना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed