फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on tractor agency

ट्रैक्टर एजेंसी पर छापा

Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Raid on tractor agency
वाणिज्य कर विभाग फैजाबाद व बाराबंकी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बस अड्डे के पास स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी पर छापा मारा। जांच में यहां लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। टीम ने पाया कि एजेंसी में मनमाने ढंग से बिलिंग की जा रही है। एजेंसी में साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा का स्टॉक मिला है। यही नहीं अभिलेखों की जांच पड़ताल में भी गड़बड़ी मिली है। जिसके चलते टीम ने अभिलेखों को जब्त कर एजेंसी संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग फैजाबाद के डिप्टी कमिश्नर मुसाफिर प्रसाद व गौरव सिंह तथा बाराबंकी से डिप्टी कमिश्नर रूही सक्सेना की टीम ने मंगलवार को बस अड्डे के पास स्थित आर्यन ट्रैक्टर एजेंसी के मुख्य कार्यालय पर छापा मारा। वाणिज्य कर विभाग की टीम पहुंचते ही एजेंसी के स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कर्मचारी टीम के सवालों का जवाब देने के बजाय बगलें झांकते दिखे। कुछ कर्मचारी तो टीम को झांसा देकर मौके से भाग गए। करीब तीन घंटे तक चली जांच पड़ताल में एजेंसी कर्मियों को टीम के सवालों का जवाब देने में पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम को एजेंसी में बिलिंग में भारी गड़बड़ी मिली। टीम ने पाया कि एजेंसी संचालक द्वारा वास्तविक तरीके से बिलिंग न करके मनमाने ढंग से बिलिंग की जा रही थी। जांच के दौरान टीम ने यहां से लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। जांच टीम ने बताया कि जिले में इस एजेंसी की चार अन्य शाखाएं भी हैं।


यहां पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा का स्टॉक मिला है। अभिलेखों की जांच में भारी पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। मौके पर मौजूद कर्मचारी टीम द्वारा मांगे गए अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने बड़ी गड़बड़ी के अंदेशे में कुछ अभिलेखों को जब्त करके पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में विभाग की ओर से एजेंसी संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed