{"_id":"62d2ea219455cad4b0504bdde680ec45","slug":"raid-in-lucknow-in-search-of-ex-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की तलाश, लखनऊ में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की तलाश, लखनऊ में छापा
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने शनिवार को बताया कि गत छह जून को अहमदपुर टोल प्लाजा पर कार (एचआर 26बीएच-7070) के चालक ने गाड़ी में मंत्री के बैठे होने की बात कहकर टोल टैक्स देने से मना कर दिया था। टोल कर्मियों ने रोका तो कार सवार लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते फायरिंग कर भाग निकले।
पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में कार चालक रिजवान पुत्र इस्तियाक निवासी बिजनौर थाना सरोजनीनगर लखनऊ व निजी गनर जोगेंदर सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी अर्जुनगंज थाना गोसाइगंज लखनऊ शामिल है। इनके पास से एक रेंज रोवर कार व एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें इलाज जेल भेजा गया है।
एसपी ने बताया कि टोल प्लाजा पर घटना के समय रेंज रोवर कार में कार मालिक लखनऊ निवासी इकबाल पुत्र अजमत अली, चालक रिजवान, दो गनर मोहम्मद आबिद आब्दी व जोगेंदर सिंह के साथ निजी पीएसओ समर बहादुर सिंह मौजूद था। वारदात के समय इकबाल कार में बैठे थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इकबाल व दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने बाराबंकी के शनिवार को लखनऊ में भी दबिश दी। सूत्रों की मानें तो लखनऊ के कई संभावित ठिकानों पर छानबीन के बावजूद इकबाल व अन्य आरोपी नहीं मिल पाए। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।