{"_id":"5ff4b3d58ebc3e2e2d20d2a7","slug":"raid-barabanki-news-lko5583482170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के पांच गोदामों पर संयुक्त कृषि निदेशक का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के पांच गोदामों पर संयुक्त कृषि निदेशक का छापा
विज्ञापन
बाराबंकी। उर्वरक के थोक विक्रेताओं के गोदाम पर संयुक्त कृषि निदेशक फर्टिलाइजर की टीम ने अचानक छापे मारे। इसकी सूचना से खाद के थोक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि पांच गोदामों का निरीक्षण कर टीम ने हकीकत जानी और खाद के नमूूने भी लिए।
मंगलवार की शाम को कृषि निदेशालय से अचानक जिले में पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने असेनी मोड़ स्थित अग्रवाल इंटर प्राईजेज, बीएम सेल व कुरौली स्थित राधेश्याम पवन कुमार तथा भटेहटा स्थित महादेव प्रसाद एंड संस व माता प्रसाद भूरामल के गोदामों पर छापा मारा।
इस दौरान स्टॉक रजिस्टर व वितरण की हकीकत परखी और गोदाम में लगी उर्वरक का नमूना भी टीम ने भरा। इस खबर को लेकर पूरे जिले के थोक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और सभी दस्तावेज दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।