फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Question papers reached 51 centers under strict security monitoring

Barabanki News: कड़ी सुरक्षा निगरानी में 51 केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Question papers reached 51 centers under strict security monitoring
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का वितरण शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज से जिले के 51 केंद्रों को सशस्त्र पुलिस कर्मियों की टोलियों की निगरानी में प्रश्नपत्रों के पैकेट पहुंचाए गए। 55 अन्य केंद्रों में प्रश्नपत्रों को शनिवार को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने से पहले ही सुबह छह बजे से सुरक्षा निगरानी के लिए पुलिस फोर्स पहुंच चुकी थी। इन परीक्षा केंद्रों पर सुबह छह बजे दो-दो सशस्त्र गार्डों की तैनाती की गई है। 51 केंद्रों पर प्रश्नपत्र का एक अतिरिक्त सेट भी भेजा गया है। परीक्षा केंद्रों पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रश्न पत्रों के पैकेट को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखी अलमारियों में रखवाकर सील कर दिया है। जिसकी लाइव मॉनिटरिंग भी कंट्रोल रूम से लगातार की जाती रही।
विज्ञापन


कर्मियों को मिली बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की पर्ची
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और अन्य परीक्षा कर्मियों को उनकी तैनाती की पर्ची भी शुक्रवार को जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों को समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और परीक्षा केंद्रों की जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों की तैनाती भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed