{"_id":"6047ca548ebc3ec39e72a52b","slug":"python-barabanki-news-lko5687613177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर दिखे अजगर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी पर दिखे अजगर, मचा हड़कंप
विज्ञापन
बाराबंकी। माती क्षेत्र के शारदा नहर के किनारे निकले कई अजगर।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माती (बाराबंकी)। शारदा नहर के किनारे पटरी पर एक अजगर और उसके पांच बच्चे दिखने पर हड़कंप मच गया। किसान पथ पर काम कर रहे एनएचएआई के कर्मचारियों ने एक साथ अजगर का परिवार देख उनके होश उड़ गए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
माती चिनहट देवा स्थित पुल के किनारे एनएचएआई के कर्मचारियों ने देखा कि करीब 15 फीट का अजगर और उसके 5 बच्चे शारदा नहर के किनारे एक गड्ढे से निकले थे। जिससे आसपास के ग्रामीण और एनएचएआई के कर्मचारियों के होश उड़ गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
एनएचएआई के कर्मचारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि रात को सारे मजदूर यहीं पर रहते हैं, जिससे डर सा माहौल बना हुआ है। इस संबंध में देवा रेंजर अनुज सक्सेना ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम को भेजकर अजगरों को पकड़वाया जाएगा।