फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Put cage to catch wild animal

जंगली जानवर पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए

Mon, 05 Apr 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Put cage to catch wild animal
हरख (बाराबंकी)। जंगली जानवर को पकड़ने के लिए तीन दिनों से कांबिंग कर जंगलों की खाक छान रही वन विभाग की टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी। जंगली जानवर को लेकर लोगों में फैली दहशत को देखते हुए लोहे के दो पिंजरे लगाए गए। लखनऊ से एक्सपर्ट्स की टीमों को बुलाया गया है। रविवार को डीएफओ भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे और कांबिंग में जुटी टीमों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरख वन रेंज के अंतर्गत करीमाबाद चकसार जंगल करीब सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। तीन दिन पूर्व खेत में गेहूं काट रहे किसान केसरबख्श पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। केसरबख्श को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों को देखते हुए तेंदुआ होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। इससे न पोस्ते की फसल की रखवाली हो पा रही है और न ही गेहूं की फसल की कटाई ही हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वन विभाग की टीम भी तीन दिनों से जंगली जानवर की तलाश में कांबिंग कर जंगलों की खाक छान रही है लेकिन उसे अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस पर जंगली जानवर को पकड़ने के लिए जहां दो पिंजरे लगाए गए हैं वहीं लखनऊ से एक्सपर्ट की टीमों को बुलाया गया है। डीएफओ एनके सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कांबिंग में लगी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए।
जंगली जानवर द्वारा किसान पर हमला किए जाने के बाद खानपुर, बरकत नगर, चकसार, मोहदीपुर, शेखपुर, मलौली, पारक पुरवा, सदरपुर व धौरहरा आदि गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। यहां के लोग लाठी व बल्लम आदि लेकर वन विभाग की टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।

हरख के वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। तेंदुआ होने की आशंका पर दो पिंजरे लगाकर उसे जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लखनऊ से एक्सपर्ट्स की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed