{"_id":"5ff75ac68ebc3e316866fe84","slug":"protest-barabanki-news-lko5587018194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने भाकियू कार्यकर्ता, धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने भाकियू कार्यकर्ता, धरना जारी
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेेत्र के भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र पर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सिर मुड़वाकर श्राद्ध किया था। इसके बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ एसडीएम ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर दूसरा कांटा लगवाने का आश्वासन दिया।
भाकियू टिकैत गुट के जिला महामंत्री हौंसिला प्रसाद का बिना धान लाए ही धान की तौल फर्जी तरीके से भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा कर लिए जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता उसी क्रय केंद्र पर धरना दे रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने सिर बुधवार को मुंडवाया था।
इसको लेकर गुरुवार को एसडीएम हैदरगढ़ जितेंद्र कुमार कटियार ने धरनास्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की एडीएम से वार्ता करवाकर दूसरा कांटा लगवाने का आश्वासन दिया। फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने और धरना अभी भी जारी है। इस मौके पर तहसील महामंत्री राममदन रावत, इंदराज गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, छोटेलाल, पुत्तू लाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।