फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

धरना स्थल पर ही सिर मुड़वाकर किसानों ने किया श्राद्ध

Thu, 07 Jan 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
देवीगंज (बाराबंकी)। भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र पर बीते 15 दिन से धरना दे रहे भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हुई तो प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए बुधवार को सोलहवें दिन धरनास्थल पर ही सिर मुड़वाकर श्राद्ध किया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिला महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने कहा कि धान तौल में हो रही गड़बड़ी और बिना धान लाये ही उनके धान की तौल फर्जी तरीके से भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा कर लिए जाने के मामले में जांच की जाए। इसके साथ ही किसानों के धान की तौल कराये जाने की मांग को लेकर वह लोग इस कड़ाके की ठंड में 22 दिसम्बर से भिटौरा लखन धान क्रय केंद्र पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए एसडीएम से मिलने के अलावा भिटौरा गांव के ही भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताशरण वर्मा से भी मिला जा चुका है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही तो ऐसे में हम लोग यह समझ रहे हैं कि उन लोगों के लिए प्रशासन शून्य हो चुका है। इसलिए हम लोग श्राद्ध कर रहे हैं। इसीलिए सिर मुड़ाया जा रहा है। सिर मुंडवाने वालों में भाकियू के तहसील महामंत्री राममदन रावत, इंदराज गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा आदि का कहना रहा कि यदि हम लोगों कि बात जिम्मेदारों द्वारा सुन ली जाती तो यह श्राद्ध करने कि नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed