{"_id":"5d9e26978ebc3e01723277fc","slug":"protest-barabanki-news-lko485941163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोपी को बेकसुर बता छुड़ाने को थाने पर धरने पर बैठे पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के आरोपी को बेकसुर बता छुड़ाने को थाने पर धरने पर बैठे पुनिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गोकशी की शिकायत पर जिसे जैदपुर पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई थी, उसे बेकसूर बताकर छुड़ाने के लिए राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया थाने पहुंच गए। मगर, प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को छोड़ने से इन्कार कर दिया। ऐसे में सांसद समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
पुलिस पर गिरफ्तार युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जहां खबर मिलते ही तनुज पुनिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे तो सीओ भी पहुंचे।
बुधवार को गोकशी की शिकायत पर पुलिस थाना क्षेत्र के टेरा गांव निवासी शाकिर को पकड़कर थाने लाई थी। शाकिर के छोटे भाई ने सांसद पीएल पुनिया से मिलकर भाई को बेकसूर बताया। इस पर देर रात पीएल पूनिया ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल से बात की।
विज्ञापन
उन्होंने गिरफ्तार युवक को बेकसूर बताकर इसे विपक्षियों की साजिश बताया। मगर, पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान पुनिया ने गिरफ्तार शाकिर से बात की तो उसने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने की बात बताई। इस पर पुनिया समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
वह गिरफ्तार युवक को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। सांसद ने बताया कि दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज होने तक धरना जारी रहेगा। इस बात की खबर पाकर तनुज पुनिया व सीओ सदर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि गोकशी के आरोप में शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेेजा जा रहा है।