फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prices of fruits and vegetables have risen due to reduced supply.

Barabanki News: आवक घटने से फल और सब्जियों के बढ़े दाम

Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables have risen due to reduced supply.
बाराबंकी। ईंधन की कीमतों में इजाफा होने से जनता की जेब पर असर पड़ रहा है। फल और सब्जियां महंगी हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण माल ढुलाई महंगी हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि तापमान बढ़ने से खेतों में फसल झुलस रही है और मंडियों में आवक कम हो रही है।
विज्ञापन

ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे बाहर व अन्य जिलों से आने वाला माल महंगा हो गया है। फल-सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। थोक विक्रेता ताज बाबा राइन का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से मध्यप्रदेश व अन्य जिलों से सब्जी लेकर मंडी आने वाले ट्रकों का भाड़ा बढ़ गया है। इससे सब्जियों के दाम बढ़े हैं। थोक विक्रेता मुन्ना राइन का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से लोकल स्तर पर होने वाली भी सब्जियों के दामों पर भी फर्क पड़ा है। गर्मी के चलते सब्जियां जल्दी ही खराब हो रही हैं। फल विक्रेता ताहिर ने बताया कि फलाें के दाम भी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



सब्जियों के दाम
सब्जी---15 दिन पूर्व भाव---आज का भाव
हरी मटर-- 80-- 100
बथुआ--80--120
परवल--30--50
शिमला मिर्च--40--60
लहसुन--120--130
फलों के दाम----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सेव-- 180--220
संतरा-- 160--180
अनार--180--200
अंगूर--180--200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed