{"_id":"618829fa411d901bf06b9424","slug":"prepare-a-list-of-nomads-to-prevent-crime-barabanki-news-lko60340775","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने के लिए तैयार करें घुमंतुओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने के लिए तैयार करें घुमंतुओं की सूची
विज्ञापन
बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने रविवार को उत्तरी क्षेत्र की पुलिस चौकी के प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने चौकी प्रभारियों का परिचय प्राप्त कर क्षेत्र व अपराध के बारे में फीडबैक लिया। वहीं अपने कार्य करने के तरीके भी बताए।
एएसपी ने कहा कि देवा की घटना के बाद तमाशबीन व घुमंतु लोगों द्वारा अपराध करने की बात निकल कर सामने आई है। ऐसे में बदले मौसम में अपराध बढ़े, इससे पहले ही चौकी प्रभारी तमाशबीन व तंबू डालकर गांवों में रहने वाले घुमंतुओं की सूची तैयार करें। इससे काफी हद तक अपराधों में कमी लाई जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें। जल्दबाजी में कई गलतियां हो जाती हैं व पारदर्शी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई भी नहीं हो पाती। ऐसे में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दें। चुनाव में बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स के रुकने वाले स्थल को चिह्नित कर बिजली, पानी व शौचालय के बारे में अवगत करा दें ताकि समय रहते उसे दुरुस्त कर लिया जाय।
विज्ञापन
इसके साथ ही एएसपी ने मुकदमों की गुणवत्तायुक्त विवेचना, चरित्र सत्यापन का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान एंटी रोमियो टीम का अपेक्षित सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने गुंडा, गैंगेस्टर व रासुका के बारे में विस्तार से चर्चा की।