{"_id":"600dc4e38ebc3e317b356064","slug":"power-supply-stop-barabanki-news-lko5615562139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे गुल रही बिजली, करीब ढाई लाख आबादी रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे गुल रही बिजली, करीब ढाई लाख आबादी रही प्रभावित
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। पंडरा पावर हाउस पर रविवार सुबह लाइन ब्रेकडाउन होने से पूरे दिन जैदपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब पांच सौ गांव की करीब ढाई लाख आबादी प्रभावित रही। फीडर पर सारी लाइनों को चेक करने के बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
जैदपुर क्षेत्र के पंडरा गांव स्थित मुख्य पावर हाउस से जैदपुर और कोठी सबस्टेशन जाने वाली बिजली आपूर्ति रविवार सुबह सात बजे अचानक बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब पांच सौ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब करीब ढाई लाख आबादी प्रभावित रही।
पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे। पूरी लाइन चेक करने के पर दोपहर बाद फाल्ट मिलने पर करीब दस घंटे बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। जैदपुर सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर संदीप यादव ने बताया कि तेज कोहरा पड़ने के कारण लाइन में फाल्ट आ गया था। सभी लाइनों को चेक करने के बाद शाम को बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)