{"_id":"6000926d8ebc3e31c965d53e","slug":"power-supply-cut-barabanki-news-lko559889776","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन में फाल्ट, 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन में फाल्ट, 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से गुरुवार सुबह से शाम तक कस्बा की बिजली गुल रही। कस्बा के लोगों को 12 घंटे तक बिन बिजली रहना पड़ा। नगर पंचायत ने जेनरेटर से मोटर चलाकर टंकी से पेयजल आपूर्ति कराई।
कस्बा हैदरगढ़ में मकर संक्रांति पर गुरुवार सुबह से ही लोगों के घरों में अंधेरा था। सुबह पांच बजे रोस्टिंग के समय कस्बे में एचटी लाइन में फॉल्ट आने से खरसतिया पॉवर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते दोपहर तक हाईटेंशन लाइन में आई फॉल्ट का पता नहीं लगाया जा सका। शाम को पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
इस दौरान कस्बे की करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे यहां की करीब बीस हजार आबादी को परेशानी हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र को जोड़ने वाली बड़ी लाइन में खराबी आई थी। ठंड व कोहरे के बीच बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर लाइन को दुरुस्त किया और शाम से आपूर्ति शुरू हो गई। (संवाद)