{"_id":"62b75d581bcc4b2b412602cc","slug":"power-cut-barabanki-news-lko6368362132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही बिजली, अंधेरे में रहा रामनगर कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही बिजली, अंधेरे में रहा रामनगर कस्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच लोड व रोस्टरिंग के नाम पर अघोषित कटौती से ग्रामीण इलाकों के हालात बेहद खराब हैं। रामनगर के आधे कस्बे की बिजली रातभर गुल रही। लोग सड़कों पर निकल आए और अधिकारियों का नंबर मिलाते रहे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। करीब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दरियाबाद में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब पांच सौ आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
रामनगर के आधे कस्बे की बिजली शुक्रवार रात करीब नौ बजे गुल हो गई और सुबह तक नहीं आई। इससे धमेड़ी, लखरौरा, चौहटाटा की करीब पांच हजार आबादी परेशान रही। लोग बिजली के इंतजार में परेशान होकर सड़क पर निकल आए और अधिकारियों का नंबर मिलाते रहे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि रात में कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था लेकिन तक फॉल्ट का पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
उधर, दरियाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथुरानगर में रखा ट्रांसफार्मर फुुंक गया। इससे करीब पांच सौ आबादी को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। इसके अलावा शनिवार दोपहर बिहारी मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे करीब दो हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ग्राम पंचायत किला बेलहरी में पावर कॉर्पोरेशन की चेकिंग टीम ने बकाया बिल पर सात उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज के गांवों में 12 घंटे हो रही कटौती
त्रिवेदीगंज के ग्राम गनहरी, बड़वल, नर्दही, पूरे देवीदास, लीला का पुरवा, खैराकनकू, रबडहिया, बेड़ौरा, पतुरिया खेड़ा, शुंभा सहित करीब 35 गांवों में रात 11 बजे बिजली आती है लेकिन भोर में तीन बजे से पहले चली जाती है। दिन में कई बार में तीन घंटा बिजली मिलती है। कुल 12 घंटे बिजली कटौती होने से करीब 50 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।