{"_id":"627ff8bcfc30c6550f03d77f","slug":"power-cut-barabanki-news-lko6306209119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भीषण गर्मी में बिजली का अंधाधुंध कटौती से शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा है। कहीं बिजली आपूर्ति फाल्ट के नाम पर काटी जा रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के नाम पर। शहर में ट्रिपिंग होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं लखपेड़ाबाग में 10 घंटे बिजली गुल रही। उधर रामनगर क्षेत्र के गांव में 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को रात बिना बिजली के काटनी पड़ी।
जिले में धुआंधार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ हो रही बिजली कटौती ने लोगों का सुकून छीन लिया है। लगातार हो रही बिजली कटौती में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
शुक्रवार रात में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण बार-बार हो रही ट्रिपिंग से शहर के मोहल्ला आवास विकास, गोकुल नगर, गायत्री नगर, आनंद विहार, कार्तिक विहार, बड़ेल की बिजली आपूर्ति दो घंटे बाधित रही। इससे 50 हजार आबादी प्रभावित रही। बड़ेल में तार टूटने से साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही इससे 30 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
मोहारीपुरवा और लखपेड़ाबाग मोहल्ले में पुलिस चौकी के पास बिजली रात भर गुल रही। करीब दस घंटे बिजली गुल रहने से 40 हजार आबादी प्रभावित रही। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि बड़ेल में तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रामनगर क्षेत्र के गांव रससहाय, रानी बाजार, बिचलखा, सीहामऊ, अगानपुर में रातभर बिजली गुल रही। यहां पर 24 घंटे में केवल चार घंटे ही बिजली मिल सकी। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, बिजली कटौती में सुधार नहीं हो रहा है। क्षेत्र के ग्राम इचौली, भीखरपुर, चौरी आलादादपुर, शाहपुर, सुमेरगंज समेत करीब 250 गांव में आठ से 10 घंटे ही बिजली कटौती हो रही है।
गर्मी में बढ़े लोड से सप्लाई का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांवों में 10 से 12 घंटे कटौती की जा रही है। तीन-तीन घंटे की रात में दो बार कटौती की गई। इससे करीब बीस हजार आबादी परेशान रही। फॉल्ट व बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
मौजूदा समय में बमुश्किल छह से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि गोतौना गांव के पास पेड़ गिरने से तार टूट गया जिससे छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।