फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polytecnic exam start

पॉलीटेक्निक की परीक्षा शुरू, पहले दिन 48 ने छोड़ी

Sat, 13 Mar 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
polytecnic exam start
बाराबंकी। पॉलीटेक्निक के सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ट्रेड की इंजीनियरिंग परीक्षा शुक्रवार को जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन की 2130 इंजीनियरिंग के छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि दोनों पालियों में 48 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुई पॉलीटेक्निक की इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए दो राजकीय पॉलीटेक्निक व तीन निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले कॉलेजों को ऑनलाइन पेपर उपलब्ध कराया गया। जिसको डाउनलोड कर परीक्षा केंद्रों ने उसके प्रिंट निकालकर परीक्षार्थियों को वितरण किया। पहले दिन की परीक्षा में राजकीय पॉलीटेक्निक बाराबंकी में 615 परीक्षार्थी उपस्थित तो पांच अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक कुर्सी रोड में 419 ने परीक्षा दी तो पांच गैरहाजिर रहे। जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ जहांगीराबाद में 312 ने परीक्षा दी तो 16 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दो अन्य कॉलेजों में 884 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी तो 22 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी व राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रिंसिपल राखी सैनी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपंन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed