फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polling

मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट

Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
polling
बाराबंकी। छह विधानसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में चल रहा है। दूसरे दिन भी 620 पोलिंग पार्टियों ने दो शिफ्टों में प्रशिक्षण लेकर मतदान कराने की प्रक्रिया समझी। इस दौरान कार्मिक पोस्टल बैलेट के जरिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान भी कर रहे हैं। पहले दिन ही 706 कर्मचारियों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

जिले में 1707 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 2830 बूथों पर 27 फरवरी को मतदान कराने के लिए बुधवार से पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन 620 पार्टियां इसमें शामिल हो रहीं हैं। इस दौरान चुनाव में लगे इन कर्मचारियों द्वारा मतदान भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए जीजीआईसी के छह कमरों में विधानसभावार मतदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद पहले दिन 706 कर्मचारियों ने मतदान किया था। इनमें कुर्सी में 73, रामनगर में 92, बाराबंकी में 160, जैदपुर में 167, दरियाबाद में 181 और हैदरगढ़ विधानसभा सीट पर 33 मतदान कार्मिकों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पोस्टल बैलेट से मतदान कर उनकी किस्मत मतपेटी में बंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन के प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को पहले चरण में 621 से 930 तो दूसरे चरण में 931 से 1240 नंबर की पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक आशीष पाठक और चंद्रचूड सिंह ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को समझाकर बारीकियां बताईं। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक एकता सिंह, डीडीओ अजय पांडेय, पीडी भोलानाथ कनौजिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
ड्यूटी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी
जीजीआईसी में चुनाव कर्मियों के चले रहे मतदान के दौरान तैनात महिला सिपाहियों द्वारा ड्यूटी के साथ जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां एक महिला पुलिस कर्मी मतदान कक्ष के बाहर शस्त्र लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते देखी गईं जबकि उसके पास कुर्सी पर अपने नौनिहाल को बैठाकर दोहरी जिम्मेदारी निभा रही थीं। जो कर्मचारी इस ओर देखता वह देखता ही रह जाता।

दूसरे दिन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 54 कार्मिक
शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में चल रहे दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 54 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें प्रथम पाली में 28 तो दूसरी पाली में 26 कार्मिक गैरहाजिर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने इन सभी लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के आलाधिकारियों से इन सभी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाए। अनुपस्थित कर्मचारियों में पीठासीन अधिकारी समेत मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed