{"_id":"6217dffd209f890df9396ef8","slug":"political-barabanki-news-lko6192877147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष का काम समाज को बांटना: अपर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष का काम समाज को बांटना: अपर्णा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि विपक्ष का काम समाज को बांटना है और जनता नहीं मानती है तो गुंडागर्दी फैलाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ राष्ट्रवाद की बात करते हैं, यादव, ठाकुर, ब्राह्मण कुछ भी हो राष्ट्रवाद को पहले रखना। कहा कि यूपी में दुराचारी और दुष्ट घूम रहे हैं, उनके खात्मे के लिए योगी सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएं।
बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी का टीका बताने वाले जब बीमार हुए तो चुपके से जाकर कोरोना का टीका लगवा आए। अपर्णा ने यह बातें बृहस्पतिवार को देवा और टिकैतगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कही।
उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने भाजपा क्यों ज्वाइन की तो मैंने जवाब दिया कि जिस पार्टी ने देश का गौरव बढ़ाया, देश को समर्थ बनाने का काम किया। जो पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य कर रही हो यही सब देख भाजपा ज्वाइन की। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि पंजे का इस्तेमाल करना, साइकिल पर बैठकर जाना परंतु वोट भाजपा को देना। इस चुनाव में विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देना और विपक्षी ज्यादा बोले तो मुंहतोड़ देना।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं से कहा कि ताला खरीदना किचन में लगाना, पहले वोट करना फिर वापस आकर खाना बनाना। कहा कि पीएम मोदी देश को और योगी प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। यहीं वजह है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले नहीं चाहते हैं कि योगी दोबारा सीएम बने। क्योंकि गुंडों को खत्म करने का काम योगी ने किया। इसलिए आप सब लोग 27 को मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करना। इस मौके पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, राजरानी रावत, शील रत्न मिहिर आदि मौजूद रहे।