फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

67 वर्षो के बाद मसौली में पहुंची गांधी परिवार की बेटी

Fri, 25 Feb 2022 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
political
मसौली (बाराबंकी)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रफी अहमद किदवई के अंतिम संस्कार में आये तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद गुरुवार को 67 वर्षों के बाद नेहरू-गांधी परिवार की प्रियंका गांधी ने कस्बा मसौली में पैर रखा। प्रियंका को देखने व सुनने के लिए बड़ा जनसमूह मौजूद रहा। प्रियंका ने भी अपनी बात शुरू करने से पहले रफी साहब को याद किया।
विज्ञापन

जंग-ए-आजादी में महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में रहने वाले कस्बा मसौली निवासी रफी अहमद किदवई का निधन जब 24 अक्टूबर 1954 को हुआ तो 25 अक्टूबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू मसौली कस्बे में पहुंच उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। स्वर्गीय रफी साहब की सादगी व ईमानदारी देखकर पंडित नेहरू ने अपने प्रिय सहयोगी की स्मृति के तमाम सपने संजोए थे।
विज्ञापन

67 वर्षों के अंतराल के बाद आज पहली बार गांधी-नेहरू परिवार से प्रियंका गांधी के कस्बा मसौली आने पर क्षेत्रीय जनता में काफी उत्साह रहा और उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रियंका ने अपने 30 मिनट के भाषण में कई बार रफी साहब को याद कर अपने परदादा पंडित नेहरू की यादों को ताजा किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed