फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

अकेले बाराबंकी के किसानों के खातों में दिया आठ सौ करोड़

Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। हमारे सत्ता में आने से पहले आपके कान छोटे किसान का नाम सुनने को तरसते थे। जबकि देश में 80 से 90 प्रतिशत तक छोटे किसान हैं। राजनेताओं व सरकारों को उनकी परवाह नहीं थी। हमने सत्ता में आने के बाद छोटे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम किया। आज पीएम किसान निधि योजना से किसानों की मदद हो रही है और अकेले बाराबंकी के किसानों के खाते में सीधे आठ सौ करोड़ रुपये की राशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात बुधवार को रामसनेहीघाट में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पीएम ने कहा कि छोटे किसानों को हमने ध्यान में रखा। बाराबंकी में ऐसे पांच लाख छोटे किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना की राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर हो रही है।
विज्ञापन

कोई बिचौलिया नहीं, कटमनी नहीं, मेरा-तेरा नहीं किसान मतलब किसान। पहली बार पशुओं को भी मनुष्य की तरह ही खुरपका व मुहंपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए। पीएम ने कहा कि तेजी से प्रदेेश और देश का विकास हो इसके लिए दोबारा योगी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडर बन देश व समाज को सुरक्षा दे रही बेटियां
साल 2014 में सत्ता में आने के बाद ही डबल इंजन की सरकार ने ईमानदारी से काम किया। सरकार ने तय किया कि महिलाओं की सुनवाई हो। इसके लिए वन स्टॉप सेंटर, थानों में महिला हेल्प डेस्क व विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना कराई। छह-सात साल पहले हमारे में देश में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या एक लाख दस हजार थी।

पांच साल में ही अब सवा दो लाख के ऊपर है। सात दशकों के बाद बीते पांच साल में 20 हजार बेटियों की भर्ती महिला पुलिस में की गई। आज बेटियां देश व समाज को सुरक्षा दे रही है। सेना में हर मोर्चे पर बेटियों को लगाया गया है। इससे बेटियों का विश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed