फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

विपक्ष के हमलों का सामना करने के सिखाए गए गुरू

Tue, 12 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने कहा कि पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता पार्टी के संवाहक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का सशक्त और सबल पक्ष जनता में पहुंचे इसके लिए मीडिया पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी। जिसके लिए आंकड़ों को एकत्रित करना व उनका मीडिया के समक्ष प्रस्तुतीकरण का तरीका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सोमवार को भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला के दौरान पार्टी के मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष के हमलों का जवाब देने के गुर भी सिखाये। उन्होंने मीडिया के सम्मुख क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है इसके भी टिप्स दिए।
विज्ञापन

सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि विधानसभा के चुनाव पर देश और विश्व की नजर रहेगी। जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा। टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा। कहा कि बूथ और शक्ति केंद्रों से लेकर मंडल और जिले तक पार्टी ने मजबूत सूचना तंत्र स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच नहीं रख पाने के कारण विपक्षी इसका फायदा उठा सकते हैं। कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार के कामों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच पहुंचाएं और उन्हें बार-बार गिनाएं।

जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, हर्ष टण्डन, विजय श्रीवास्तव, पारस त्रिपाठी, कल्पना सिंह, सुमन श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed