{"_id":"60db6a5f8ebc3e72d925b541","slug":"political-barabanki-news-lko584747084","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के हर दांव को सेवा कार्यों से बेअसर करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के हर दांव को सेवा कार्यों से बेअसर करेगी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा कार्यालय पर कोविड-19 की चुनौती और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकट से मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर एक सेमिनार मंगलवार को हुआ। सेमिनार को प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
वर्चुअल जुड़े पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुखातिब प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कोरोना काल में राजनीति की परिभाषा बदल दी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा देश में पूर्ण लाकडाउन लगाने, गरीब-जरूरतमंदों की मदद के लिए उठाए गए कदम और फिर टीकाकरण अभियान आदि का उल्लेखन किया।
मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि खुद संक्रमित होते हुए भी मुख्यमंत्री कोविड प्रबंधन में लगे रहे और ठीक होते ही प्रदेश के कई जिलों का दौरा किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में विपक्ष ने भ्रम का वातावरण पैदा किया। विपक्ष और खासकर समाजवादी पार्टी समाधान की जगह भ्रम फैलाने के रिसर्च में लगी हुई थी। जिसे भाजपा के सेवा कार्यों ने बेअसर कर दिया।
विज्ञापन
अवसर पर विधायक बैजनाथ रावत, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, अरविंद मौर्य, विजय आनन्द बाजपेई, प्रमोद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, सीए अश्विनी श्रीवास्तव, रोहित सिंह व सभी मंडल अध्यक्ष एवं आईटी व सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सेमिनार का संचालन संदीप गुप्ता ने किया, आभार जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जताया। (संवाद)