फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

चुनावी बिगुल बजा, सपा भाजपा में होगा कड़ा मुकाबला

Wed, 16 Jun 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत के मुखिया के चुुनाव का बिगुल बज गया है। डेढ़ माह पूर्व पंचायत चुनाव में चुने गए जिले के 57 जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) में से ही कोई इस कुर्सी पर काबिज होगा। 26 जून को नामांकन और 3 जुलाई को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम आ जाएगा। सत्तारूढ़ दल भाजपा पहली बार जिला पंचायत में कब्जा करने को तानाबाना बुन रही है तो सपा अपनी कुर्सी को बचाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन

दोनों के बीच कड़े मुकाबले में जीत कर आए करीब निर्दलीयों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए दोनों दल जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। जीत किसकी होगी, यह समय बताएगा। किंतु अभी मुकाबला सपा और भाजपा के बीच साफ नजर आता है। दोनों दल अपने प्रत्याशियों का चयन भी कर लिए हैं, सिर्फ घोषणा ही बाकी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार को तारीख का ऐलान होने के बाद जिले में चुुनावी उठापटक तेज हो गई है। 57 वोटरों में करीब 30 निर्दलीय और उसमें से सपा भाजपा के करीब दस बागी चुनाव जीते थे। इनमें से कइयों की आस्था बदलती रही। कुछ मान गए तो कुछ दल बदल गए, फिर भी सपा को अपनी कुर्सी बचाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि सत्ताधारी दल भाजपा साम-दाम, दंड-भेद के जरिए पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करना चाहती है। दोनों दलों में अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए थे, पर जीत के आंकड़े की संख्या तक नहीं पहुंच सके। सपा के दो विधायक कई पूर्व मंत्री रहे दिग्गज नेता निर्दलीयों को तोड़कर पार्टी से उम्मीदवार बनाने का खाका तैयार कर चुके हैं। फिर भी जीत का आंकड़ा अभी दूर लगता है। यही हाल भाजपा का भी है। वह भी निर्दलीयों व छोटे दलों के वोटरों को रिझाने के लिए अपने तीन विधायक, सांसद से लेकर सत्ता की हनक धमक का पूरा प्रयोग करना चाहती है।

क्योंकि इस चुनाव में तीसरा दल कहीं नजर नहीं आ रहा है। इन्हीं दोनों दल के नेता एक महीने से गुणा गणित में जुटे हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही दिग्गजों की रणनीति और तेज हो गई है और सीधा मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच लगभग तय है। वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा है। एक दूसरे की चाल को मात देने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों दलों के जिलाध्यक्ष अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कहते हैं कि पर्याप्त वोटर हमारे साथ हैं।
चुनाव कार्यक्रम
26 जून को प्रत्याशियों का नामांकन शाम तीन बजे तक। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।
29 जून को नाम वापसी
03 जुलाई को तीन बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed