{"_id":"672d139ca06dcde8d30e89f4","slug":"police-had-to-be-deployed-on-committees-for-fertilizer-distribution-barabanki-news-c-315-1-brp1007-127527-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: समितियों पर खाद वितरण के लिए लगानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: समितियों पर खाद वितरण के लिए लगानी पड़ी पुलिस
Fri, 08 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति किंतूर के बाहर खाद के लिए लगी किसानों की कतार। संवाद
बाराबंकी। आलू की बोआई के लिए एनपीके की खेप समितियों पर पहुंचते ही बृहस्पतिवार सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद की बोरी पाने के लिए किसान घंटों मशक्कत करते रहे। सिरौलीगौसपुर में समिति पर भारी भीड़ देखते हुए पुलिस लगाकर वितरण करना पड़ा। कई समितियों पर खाद न बंटने की शिकायत पर अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में आवंटन शुरू कराया। देर शाम तक ज्यादातर समितियों पर भेजी गई खाद का शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया।
गौरतलब है कि जिले की 106 समितियों पर 1980 मीट्रिक टन एनपीके खाद भेजी गई थी। बृहस्पतिवार को सभी समितियों पर सुबह आठ बजे से ही किसानों की भीड़ उमड़ने लगी। सिरौलीगौसपुर की साधन सहकारी समिति किंतूर पर एनपीके पहुंचते ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सचिव पहुंचे तो ई पॉश मशीन का पासवर्ड भूल गए। काफी मशक्कत के बाद मशीन शुरू हुई तो किसान हंगामा करने लगे। ऐसे में पुलिस को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद सुचारू रूप से वितरण किया गया।
विकास खंड बंकी की मोहम्मदपुर, देवा की मामापुर कुसुंभा व फतेहपुर की खतीबहार समितियों पर वितरण न होने की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने आवंटन शुरू कराया। त्रिलोकपुर समिति पर मशीन खराब होने के कारण दोपहर बाद वितरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन
मसौली की प्यारेपुर सरैंया समिति पर सुबह से शाम तक 107 किसानों को 420 बोरी एनपीके दी गई। हरख समिति पर भेजी गई 300 बोरी खाद का शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया। निंदूरा के धौरहरा, फतेहपुर के हसनपुर टांडा, सिद्धौर के उस्मानपुर, सिरौलीगौसपुर की खजुरी समिति पर भी सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही।
रामसनहीघाट के मऊ व छंदवल समिति पर तीन-तीन सौ बोरी खाद का वितरण किया गया। एक ही सचिव होने के कारण बनीकोडर व दिलोना समिति पर शुक्रवार को खाद बंटेगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों पर छोटे किसानों को प्रमुखता से खाद मुहैया कराई गई है। जल्द ही दूसरी रैक आने पर समितियों पर खाद भेजी जाएगी।