फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pm railly

आज आएंगे प्रधानमंत्री, अवध के मतदाताओं में भरेंगे जोश

Wed, 23 Feb 2022 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
pm railly
बाराबंकी। राजधानी से सटा बाराबंकी जिला और पूर्वांचल का रामसनेहीघाट रामनगरी अयोध्या का मुख्य द्वारा माना जाता है। यहीं से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा कर जिले के साथ अवध क्षेत्र के मतदाताओं में जोश भरेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के एडीजी आलोक शर्मा की निगरानी में कराए गए पूूर्वाभ्यास में परखी गई। ब्रीफिंग में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मातहतों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सजगता व सहजता के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाराबंकी व अयोध्या की 11 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा बुधवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर जेठवनी मोड़ के पास स्थित ग्राउंड में होगी। जिसकी तैयारियों को एक दिन पहले मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां परखने के लिए कराए गए पूर्वाभ्यास में जहां एक साथ दो हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतारे गए तो सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी पर अलर्ट मोड में दिखे।
विज्ञापन

एडीजी एसपीजी आलोक शर्मा, एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण, आईजी रेंज कबींद्र प्रताप सिंह, कमिश्नर नवदीप रिनवा, डीआईजी अनिल कुमार के साथ डीएम व एसपी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में छह एसपी, 12 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 50 थानाध्यक्ष, एक हजार आरक्षी, छह कंपनी पीएसी व तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में लोगों की कई जगह पर चेकिंग कर सुरक्षा के घेरों को पार करना होगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए पार्टी के बूथ व मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
भीड़ को लेकर रात से ही रूट डायवर्जन
पीएम की जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। किसी को कोई असुविधा न हो इसको लेकर जहां हैदरगढ़ मार्ग पर वाहनों को आवागमन बंद रहेगा। वहीं आसपास के मार्गों पर भी रूट डायवर्जन कर भीड़ व जाम की स्थिति से बचने की तैयारी की गई है। इस काम में ट्रैफिक के जवानों को जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए हैदरगढ़, दरियाबाद व हाईवे के किनारे कई स्थल चिह्नित कर पार्किंग बनाई गई है।

मंच पर पीएम के साथ मौजूद रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर, संतोष गंगवार, सांसद लल्लू सिंह, उपेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, बाराबंकी व अयोध्या के 11 विधानसभा सीट के प्रत्याशी/विधायक व अयोध्या के महानगर व जिलाध्यक्ष समेत 23 लोग मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पीएम की रैली के प्रभारी अशोक मोगा ने दी। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में बाराबंकी व अयोध्या के एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed