फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   plantation

जिले में रोपे गए 46 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
plantation
बाराबंकी। जनपद के लोगों ने पौधरोपण कर एक और रिकॉर्ड बनाया। रविवार को पौने 46 लाख पौधे रोपे गए। जिले के सांसद उपेंद्र रावत, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मिलकर इस महाअभियान का शुभारंभ बनीकोडर ब्लॉक के कंधईपुर स्थित गोआश्रय स्थल परिसर में पौधे लगाकर किया। इसके साथ ही शहर से लेकर गांव तक पौधरोपण का महाउत्सव देखने को मिला। इसके चलते वन विभाग का पौध रोपण का निर्धारित लक्ष्य पूरा हुआ। पौधरोपण के लिए तय स्थानों की जियो टैगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस महाअभियान का शुभारंभ सांसद उपेंद्र रावत ने नीम, सांसद लल्लू सिंह ने बरगद व अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने पीपल का पौधा लगाकर किया। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक सतीश शर्मा व बैजनाथ रावत ने अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए। कार्यक्रम में मौजूद डीएम डा.आदर्श सिंह, सीडीओ मेघा रूपम तथा डीएफओ एनके सिंह, एसडीएम राजीव शुक्ला ने भी पेड़ लगाकर महाभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाई। अतिथियों का स्वागत वन क्षेत्राधिकारी आरसी यादव, फॉरेस्टर मोहित श्रीवास्तव व खंड विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप सारंग, ग्राम प्रधान भावना मिश्रा, विवेक तिवारी, राकेश लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed