फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pension

सत्यापन के बाद भी 1.12 लाख को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार

Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
pension
बाराबंकी । जिले में लगभग एक लाख 12 हजार बुजुर्गों की 15 करोड़ से रुपये अधिक की पेंशन कई महीने से रुकी हुई है। नए वित्तीय सत्र की पहली किस्त (अप्रैल, मई व जून) विधवा व दिव्यांगों को मिल गई, लेकिन बुजुर्गों की यह किस्त अभी मुख्यालय से नहीं जारी की गई है। बुढ़ापे का सहारे बनी पेंशन को लेकर लाभार्थी विभागीय कार्यालय से लेकर बैंक तक चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि जिलास्तर से कोई रुकावट नहीं हैं। निदेशालय से ही पेंशन की राशि भेजी जानी है।
विज्ञापन

बुढ़ापे की लाठी फंसती देख वृद्ध परेशान हैं। वह रोज-रोज बैंकों का चक्कर काट रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनकी पेंशन कट तो नहीं गई। वह रोज मिनी ग्राहक सेवा केंद्रों पर खाता चेक करते हैं। रकम का विवरण न दिखाई देने पर वह बैंक जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछते हैं तो वहां रुपया न आने का जवाब सुनकर निराश हो जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद वह ब्लॉक व जिला मुख्यालय स्थित अफसरों के द्वार पहुंच कर पेंशन देने के लिए गुहार लगाने को मजबूर हैं। उनका सबसे यही सवाल होता है कि अप्रैल, मई व जून की पेंशन कब आएगी। वैसे जिले में लगभग एक लाख 12 हजार वृद्धा पेंशन के लाभार्थी है। इन्हें अभी इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही किस्त की राशि नहीं मिली है। यह हाल तब है जब देरी से हुए सत्यापन का काम भी एक माह पूर्व पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन मिले तो दूर हो दिक्कत
सूरतगंज के ग्राम गंगौर निवासी 80 वर्षीय गजोधर ने बताया कि वह दस वर्ष से पेंशन पा रहे हैं लेकिन इस बार अभी तक पेंशन नहीं मिलने से काफी दिक्कतें आ गई है। छोटे-मोटे खर्च भी बंद हैं। कई बार बैंक जाकर पूछा तो बताया पेंशन नहीं आई।
पता नहीं कब आएगी पेंशन
इसी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय तेज नारायण कहते हैं कि दवा आदि के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं है। सोचा था पेंशन की धनराशि से दवाएं लें लेंगे लेकिन पेंशन अभी तक आई ही नहीं। कई बार बैंक जा चुका हूं। पेंशन ही बुढ़ापे का बड़ा सहारा है।
रुक गए घर के छोटे-मोटे खर्चे
विकासखंड निंदूरा के ग्राम ददेरा निवासी 60 वर्षीय सताना कहती हैं कि पेंशन के पैसे से घर के छोटे-मोटे खर्चे चल जाते थे लेकिन उन्हें पेंशन की धनराशि नहीं मिली है। इसके चलते काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं। कोई कुछ बताता ही नहीं है।

सीएम द्वारा किस्त भेजे जाने की है तैयारी
विभागीय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक के जरिए पूरे प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन की राशि भेजी जानी है। इसको लेकर विलंब हो रहा है। हालांकि अधिकारी इस बात से किनारा कर रहे हैं। यही स्थिति पीएम शहरी आवास योजना की भी है।
जिलास्तर पर पूरा डाटा फीड किया जा चुका है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि निदेशालय स्तर से ही भेजी जानी है। करीब 1.12 लाख पेंशनार्थियों को पेंशन मिलनी है।
-एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed