{"_id":"62815083df814945857f8afd","slug":"panic-all-around-due-to-leopard-barabanki-news-lko630761369","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की आमद से चारों ओर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की आमद से चारों ओर दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज (बाराबंकी)। तेंदुए ने लोगों के दिन का चैन व रातों की नींद उड़ा दी है। हर तरफ उसकी दहशत बरकरार है। रविवार को तेंदुआ अयोध्या हाईवे के किनारे सक्रिय मिला। इसके चलते करीब पांच घंटे तक हाईवे की एक लेन बंद रखी गई। तेंदुआ के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडा के साथ झुंड बनाकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस व वन कर्मी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
जैदपुर थाना क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह लगभग आठ बजे खेत में काम कर रहे किसानों ने पारसोला गांव के तालाब के पास एक बड़ा सा जानवर देखा। इसके तेंदुआ होने की आशंका पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अहमदपुर चौकी पर दी लेकिन पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से न लेते हुए तेंदुए को पकड़ का कोई उचित इंतजाम नहीं किया।
इस दौरान तेंदुए की आमद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसे ढूंढने और पकड़ने की कोशिश में जुट गए। दोपहर करीब दो बजे तक वन विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शाम लगभग चार बजे अहमदपुर टोल प्लाजा के पास छंदवल निवासी मनोज (35) पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। यह देख आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साहरे मनोज को तेंदुआ से बचा लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और वन विभाग को सूचित किया लेकिन तब तक ग्रामीणों ने तेंदुआ को एक करवी के खेत में घेर लिया। यहां कई बार तेंदुआ ने ग्रामीणों पर हमले का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की शोर व लाठी-डंडे फटकने के चलते तेंदुआ किसी पर हमला नहीं कर सका। देर शाम मौके पर डीएफओ रुस्तम परवेज पहुंचे व विभाग की टीमों को सक्रिय कर तेंदुए की तलाश शुरू करवा दी।
वन विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही समय पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से इस घटना को गंभीरता से न लेने के कारण ग्रामीणों में रोष है। लापरवाही का आलम यह है कि रामनगर रेंजर सुबोध शुक्ला ने सुबह बयान दे दिया कि तेंदुआ बाराबंकी से अयोध्या की सीमा पार कर गया है। इसके बाद सब बेपरवाह हो गए लेकिन जब तेंदुआ की सक्रियता यहीं मिली तो अब सभी के होश उड़ गए।
तेंदुआ को पकड़ने के लिए देर शाम वन विभाग की ओर से दो पिंजड़ा और जाल लगाया गया है जबकि पूरा दिन प्रशासन वर्दी और डंडे के सहारे तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास करता रहा। इसी का नतीजा रहा कि अब यह तेंदुआ हर किसी के लिए मुसीबत बन चुका है और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भय के माहौल में रह रहे हैं।
अहमदपुर टोल प्लॉजा के पास तेंदुआ की सक्रियता के चलते हाईवे की एक लेन से यातायात बंद कर दिया गया। इस लेन के किनारे ही झाड़ियों में तेंदुआ छिपा हुआ था। इसके चलते करीब पांच घंटे तक एक लेन से ही वाहनों का आवागमन करवाया गया। इसके बाद देरशाम दोनों लेन पर यातायात बहाल किया गया लेकिन जहां तेंदुआ की सक्रियता है, उसके आसपास के इलाके में पुलिस व वन कर्मियों की तैनाती की गई है।
तेंदुआ की दहशत के चलते जहां लोग भयभीत हैं, वहीं पुलिस भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस लोगों को बता रही है कि देर रात कोई अपने घर न जाए और जो लोग गांव में हैं, वे घर में ही रहें, बिना वजह बाहर न निकलें। वहीं ग्रामीण भी गांव के आसपास लाठी-डंडा लेकर परिवार की रखवाली में जुटे हैं।
तेंदुआ की सक्रियता अहमदपुर टोल प्लॉजा के आसपास है। उसे पकड़ने के लिए जाल व पिंजड़ा लगाया गया है। वन विभाग की चार टीमें लगी हुई हैं। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ लिया जाए। ग्रामीणों से भी अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
-रुस्तम परवेज, डीएफओ