फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panchmukhi Hanuman Dham resonated with chanting of mantras

Barabanki News: मंत्रोच्चार से गूंजा पंचमुखी हनुमत धाम

Sat, 07 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Panchmukhi Hanuman Dham resonated with chanting of mantras
सआदतगंज (बाराबंकी)। ग्राम मलौली स्थित श्री पंचमुखी हनुमत धाम डंडी सन्यासी आश्रम जगदगुरुकुलम में शुक्रवार से तीन दिवसीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक रीति-नीति के अनुसार विधिवत क्षौरकर्म, दशविधि स्नान, वेदी रचना, वेदी पूजन, बटुक ब्रह्मचारियों का पूजन और हवन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा हनुमत धाम मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर आश्रम परिसर को फूलों, तोरण द्वारों और रंगोली से विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं यज्ञोपवीत के लिए आए बटुकों की चहल-पहल शुरू हो गई। वैदिक ध्वनियों और मंत्रोच्चारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बटुकों ने परंपरागत विधियों के अनुसार स्नान कर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। इसके पश्चात आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ उन्हें यज्ञोपवीत धारण कराने की प्रक्रिया का आरंभ कराया।
विज्ञापन

इस विशेष अनुष्ठान की वैदिक विधियों को पूर्ण करवाने के लिए सीतापुर से आए विद्वान आचार्य विग्नेश कुमार, आचार्य विनय कुमार एवं अन्य वेद-पाठी विद्वानों ने पूरे कार्यक्रम को शास्त्र सम्मत विधि से संपन्न कराया। पूजन-अर्चन एवं वेदी पूजन के बाद सामूहिक हवन एवं आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मचर्य व्रत संकल्प एवं गायत्री मंत्र दीक्षा
आयोजन के दूसरे शनिवार को बटुकों को ब्रह्मचर्य व्रत का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा प्रदान करने के साथ ही विशेष व्याख्यानों का आयोजन भी होगा। जिसमें विद्वान वक्ता यज्ञोपवीत संस्कार के आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व को स्पष्ट करेंगे। तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन रविवार को पूर्णाहुति, आशीर्वचन और भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed