फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

जिला पंचायत के 57 पदों को लेकर बिके 893 नामांकन पत्र

Fri, 09 Apr 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। जिले में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। इसके मद्देनजर नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक में लगने वाली उम्मीदवारों की लाइनें कम नहीं हो रही हैं। अब तक जिला पंचायत के 57 पदों के लिए 893 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं गुरुवार को ग्राम प्रधान के 701, बीडीसी के 703 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1171 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में डीडीसी के 81 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं बंकी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 26, बीडीसी के 35 व पंचायत सदस्य के 61 नामांकन पत्र बिके। हरख ब्लॉक में प्रधानी के लिए 21, बीडीसी के 20 व पंचायत सदस्य के 47, देवा ब्लॉक में प्रधान के 32, बीडीसी के 28 व सदस्य के 95 तथा मसौली ब्लॉक में प्रधान के लिए 21, बीडीसी के 31 व सदस्य पद के 27 पर्चे बिके। हैदरगढ़ ब्लॉक में प्रधानी के 94, बीडीसी के लिए 75, ग्राम पंचायत सदस्य के 123, त्रिवेदीगंज में प्रधानी के 46, बीडीसी के 37 व सदस्य के 123 तथा सिद्धौर में प्रधान व बीडीसी के 41- 41 व सदस्य के 79 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

बनीकोडर ब्लॉक में प्रधानी के 701, बीडीसी के 703 व सदस्य के 1171, दरियाबाद ब्लॉक में प्रधान के 58, बीडीसी के 69, सदस्य के 122, पूरे डलई ब्लॉक प्रधानी के 50, बीडीसी के 71 व सदस्य के 79 पर्चे बिके। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में प्रधान के 40, बीडीसी के 42 व सदस्य के 40, रामनगर में प्रधानी के 44, बीडीसी के 39 सदस्य के 21, सूरतगंज ब्लॉक के 63, बीडीसी 48 सदस्य के 94, फतेहपुर ब्लॉक के प्रधान के 32, बीडीसी के 28, सदस्य के 64 तथा निंदूरा ब्लॉक के 46, बीडीसी के 57 तथा सदस्य के 108 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए डीडीसी के 893 नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार तक की गई है। वहीं ब्लॉक स्तर पर प्रधान, बीडीसी व सदस्य पद के पर्चे खरीदने के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
-संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed