फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

आचार संहिता लगने के बाद हटाई गईं होर्डिंग्स

Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और जल्द सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश मातहतों को दिए। वहीं जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चौक-चौराहों से लेकर हाट-बाजार व गांव तक लगी होर्डिंग्स-बैनर हटवाकर आचार संहिता का पालन शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

डीएम ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती, मतगणना स्थल को अंतिम रूप देने, नामांकन स्थल की बैरीकेडिंग अपने-अपने क्षेत्रों में कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने व घटाने को लेकर जो आवेदन आए हैं। उस पर विचार कर उन्हें समय से मतदाता सूची में दर्ज करा दिया जाय। वहीं सदर तहसील में राजस्व व पुलिस विभाग ने देवा रोड, नेशनल हाइवे, सतरिख मार्ग, जैदपुर व रामनगर मार्ग पर लगी होर्डिंग्स हटवाईं। इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर में भी मरकामऊ, बदोसराय व कोटवाधाम में होर्डिंग्स हटाई गई।
विज्ञापन

उधर, राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने से पहले ही डीपीआरओ रणविजय सिंह ने अंतिम आरक्षण सूची सार्वजनिक कर दी गई। डीपीआरओ ने बताया कि अंनतिम व अंतिम सूची में आरक्षण एक ही है। किसी भी पद के आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अंतिम आरक्षण की सूची जिला पंचायत कार्यालय, ब्लॉक में चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन कराएंगे 31 आरओ व 326 एआरओ
13 अप्रैल से होनी वाली पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में 31 आरओ व 326 एआरओ लगाए गए हैं। जिला स्तर पर होने वाले जिला पंचायत के नामांकन में वन क्षेत्राधिकारी को आरओ बनाया गया है। जबकि उनके सहयोग में चार एआरओ लगाए गए हैं। इसी प्रकार जिले के सभी ब्लॉक में प्रधान व बीडीसी के अलग-अलग आरओ लगाए गए हैं। ऐसे में 30 जिला स्तरीय अधिकारियों को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनके सहयोग में न्याय पंचायत व वार्ड के अनुरूप एआरओ को सहयोग में लगाया गया है जिनकी संख्या 322 है।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। बिना अनुमति कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक रहेगी।
-डॉ. आदर्श सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed