फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat chunav

छह से अधिक बूथ हुए तो बनेंगे नए मतदान केंद्र

Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय द्वारा धीरे-धीरे तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिस मतदान केंद्र पर छह से अधिक बूथ हैं, वहां पर नया मतदान केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। जिले में ऐसे 16 मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां पर आधा दर्जन से अधिक बूथ हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान समय में जिले में 1436 मतदान केंद्र और 3926 बूथ बनाए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बूथों की फाइनल संख्या में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों के 1161 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र और बूथों का निर्धारण की तैयारी चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक मतदान केंद्र पर अधिकतम छह बूथ बनाने हैं लेकिन जिले में 16 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर छह से अधिक बूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें स्थापित करने के लिए अब एक नया मतदान केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप गुप्ता ने एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। अभी तक जिले में 1436 मतदान केंद्र और 3926 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र और बूथों की संख्या में अभी परिवर्तन संभव है।

इन मतदान केंद्रों पर हैं छह से अधिक बूथ
प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर-8, श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सआदतगंज-8, प्राथमिक विद्यालय सूरतगंज-7, जागृति उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतगंज-8, जीआईसी शहावपुर-8, प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद-8, जूनियर हाईस्कूल गाजीपुर-7, प्राथमिक विद्यालय चौबीसी दो-7, प्राथमिक विद्यालय जौरास-8, जूनियर हाईस्कूल पोखरा-9, प्राथमिक विद्यालय रामनगर-7, प्राथमिक विद्यालय लाही-8, सरस्वती इंटर कॉलेज त्रिवेदीगंज-9, प्राथमिक पाठशाला जरगवां व पंडरावा में 7-7, जूनियर हाईस्कूल मीरापुर-7।
16 मतदान केंद्रों पर छह से अधिक बूथ होने से उनमें परिवर्तन किया जाएगा। नए मतदान केंद्र बनाने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय एवं पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed