फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat

आपत्तियों का निस्तारण में पलट रहे आरक्षण नीति के पन्ने

Thu, 11 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat
बाराबंकी। आरक्षण सूची जारी होने के बाद सबसे अधिक प्रधान पद पर 427 आपत्तियां आईं थीं। जिनके निस्तारण की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई है। सीडीओ के समक्ष डीपीआरओ और अपर मुख्य अधिकारी एक-एक आपत्ति को गंभीरता से पढ़कर उसके निस्तारण के लिए आरक्षण नीति के पन्ने पलटते रहे। शुक्रवार तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन

जिले के 1161 ग्राम पंचायतों में आरक्षण नीति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा सीटों का आरक्षण जारी किया गया था। इसमें एससी महिला, एससी, ओबीसी महिला, ओबीसी, महिला और अनारक्षित वर्ग शामिल थे। आरक्षण सूची जारी होने के चार दिनों के अंदर प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 427 आपत्तियां ब्लॉक से लेकर डीपीआरओ कार्यालय में आईं थीं।
विज्ञापन

इनके निस्तारण की कार्रवाई बुधवार से शुरू हुई। कलेक्ट्रेट स्थित सीडीओ एकता सिंह के कक्ष में पूरे दिन डीपीआरओ रणविजय सिंह और एएमए ने आरक्षण नीति के आधार पर आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई शुरू की। कमेटी के पदाधिकारी आरक्षण नीति को पढ़कर उस पर मंथन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार तक करना है। इसके बाद 13 और 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में डीपीआरओ रणविजय सिंह ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमानुसार ही इसमें बदलाव संभव है।
गांव में ही मतदान केंद्र बनाने की मांग
रामसनेहीघाट। बनीकोडर विकासखंड के खेवराजपुर मजरे असेना गांव के लोगों का कहना है कि उनके यहां तीन किलोमीटर दूर मतदान केंद्र बना दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भेजकर गांव में ही मतदान केंद्र बनाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजते हुए कहा है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया जाता है। लेकिन पंचायत चुनाव में गांव से तीन किलोमीटर दूर आशयना प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाने से तमाम मतदाता वहां जा नहीं पाते हैं। जिससे मतदान प्रतिशत काफी कम हो जाता है। लोगों ने मतदान केंद्र बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed