फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy plantation increased with rain, lightning struck the tower

Barabanki News: बारिश के साथ धान की रोपाई तेज, टॉवर पर गिरी बिजली

Wed, 03 Jul 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Paddy plantation increased with rain, lightning struck the tower
कहीं गर्मी से राहत तो कहीं जलभराव से आवागमन बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। मानसून की दस्तक के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में बरसात हुई। असंद्रा में बिजली गिरी, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, खेतों में पानी भरने के बाद किसान तेजी से धान की रोपाई में जुटे हुए हैं।
सोमवार की रात से शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जाे मंगलवार की सुबह तक जारी रहा। इस बीच हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई, लेकिन बारिश थमने के बाद एक बार फिर हालात जस के तस हो गए।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के हकामी गांव के समीप एक टॉवर पर सोमवार की रात बिजली गिर गई, जिससे उपकरण फुंक गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। फतेहपुर में बारिश के कारण मोहल्ला पचघरा, काजीपुर, ब्राम्हणी टोला, बस स्टॉप, पटेल चौराहा, सूरतगंज चौराहा व तहसील चौराहे के निकट जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। किसान तेजी से धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। हालांकि मेंथा किसानों को नुकसान हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बुधवार को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed