फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died from electric shock

साइकिल सवार पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत

Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
one died from electric shock
बेलहरा/रामनगर (बाराबंकी)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। साइकिल सवार युवक पर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसको सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रामनगर में घर पर लगे नल में उतरे करंट से एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा निवासी अरविंद कुमार (34) सोमवार शाम कस्बा बेलहरा बाजार साइकिल से गया था। शाम करीब पांच बजे अरविंद साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव पहुंचा, ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर अरविंद के ऊपर गिर गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी भेजा। वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। फतेहपुर कोतवाल संजय मौर्य का कहना है कि करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। इधर पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ सर्वेश कुमार का कहना है कि एचटी लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई है। पोस्टमार्टम के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

वहीं रामनगर कस्बा के रानी वार्ड निवासी मनोज कुमार सोनी के घर में लगे नल में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से राधिका (15) गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि करंट से मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed