{"_id":"604a69e08ebc3ec4487adae7","slug":"one-died-barabanki-news-lko569087837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। पड़ोस के चौराहे से घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक की हादसे में मौत हो गई। सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंची बदोसरायं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुरुवार सुबह खजूरिहा गांव निवासी बुद्धिसागर (22) बाइक से दो किलोमीटर दूर स्थित पंजरौली चौराहा गया था। यहां से लौटते समय सफदरगंज बदोसरायं मार्ग पर शारदा सहायक नहर मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। जिस पर पहुंची पीआरबी ने कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया। मगर, डेढ़ घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई थी।